फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bainkon mein rahee hadataal, saat karod ka lenaden prabhaavit

बैंकों में रही हड़ताल, सात करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Thu, 26 Nov 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
bainkon mein rahee hadataal, saat karod ka lenaden prabhaavit
शहर में कोतवाली के पास हड़ताल के चलते बंद बैंक शाखाएं। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। श्रम विरोधी नीतियों के चलते ट्रेड यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी संघ ने हड़ताल रखी। इससे अधिकांश बैंक शाखाओं में ताले लटकते रहे। लेनदेन के लिए ग्राहक परेशान रहे। हड़ताल के चलते जिले में करीब सात करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। वहीं ट्रेड यूनियन कोआर्डिनेशन के पदाधिकारियाें ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

गुरुवार को ट्रेड यूनियन कोआर्र्डिनेशन के आह्वान पर ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी संघ(एआईबीईए), डाकघर, बैंक, बीमा के कर्मचारी श्रम विरोधी नीतियों के चलते हड़ताल पर रहे। यूको बैंक, केनरा बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और आईडीबीआई बैंक में ताले लटके रहे। हड़ताल के चलते लेनदेन के लिए पहुंचे ग्राहकों को परेशान होकर लौटना पड़ा। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सक्सेना ने बताया कि हड़ताल के चलते जिले में करीब सात करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वहीं एलडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि कुछ बैंकों की ही हड़ताल रही है। अन्य बैंक शाखाएं खुल रहीं। इससे लोगों को कम परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान ट्रेड यूनियन कोआर्डिनेशन के सदस्य सुभाष चंद्र दोहरे ने पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए ठेका प्रथा बंद करने और संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग की गई। कहा कि सभी को पेंशन, ईपीएफओ की सुविधा दी जाए। राज्य और केंद्र कर्मचारियों के लिए पेंशन की पुरानी नीति की व्यवस्था होनी चाहिए। रोजगार सृजन के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस मौके पर महेंद्र कुमार और प्रेमचंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed