फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bail is not deducted from the blade neck

जमानत न होने पर ब्लेड से काटी गर्दन

Thu, 18 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 18 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bail is not deducted from the blade neck

जिला जेल में बंद कैदी ने जमानत न होने से आहत होकर

विज्ञापन
बुधवार को देर रात जान देने का प्रयास किया था। यह बात उसने गुरुवार को होश में आने के बाद बताई। गुरुवार को पूरे दिन जिला अस्पताल के वार्ड तीन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

सिपाही लगातार उस पर नजरें गड़ाए रहे, ताकि मौका मिलने पर वह भाग न सके। मिली जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में उपचार करा रहे कैदी भानू (30) पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला बगिया फजल इमाम कोतवाली कन्नौज ने बताया कि वह दो साल से जेल में बंद है।

उसका बड़ा भाई भी एक मामले में पकड़े जाने के बाद जेल में ही है। परिजनों के काफी प्रयास करने के बावजूद उसकी जमानत नहीं हो पा रही है। इससे वह काफी दिनों से परेशान चल रहा है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। सिर्फ बूढ़ी मां ही है। इस बाबत भानू का कहना है कि उसने जमानत न होने से परेशान होकर खुद ही अपनी गर्दन के ऊपर प्रहार किया।

बैरक के अंदर ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस पर अन्य कैदियों ने हंगामा शुरू किया तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, कैदी की सुरक्षा में लगे सिपाहियों ने बताया कि भानू डकैती के मामले में निरुद्ध है। यह डकैती बीते दो वर्ष पूर्व कन्नौज शहर के मोहल्ला सिंहवाहिनी रोड निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार अरविंद यादव के मकान में पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed