फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baik varkashop mein lagee aag, laakhon ka nukasaan, das baik jaleen, der raat hua haadasa

बाइक वर्कशॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान, दस बाइक जलीं, देर रात हुआ हादसा

Wed, 17 Mar 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
baik varkashop mein lagee aag, laakhon ka nukasaan, das baik jaleen, der raat hua haadasa
अग्निकांड में नुकसान देखते दुकान स्वामी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के फर्रुखाबाद चौराहे पर बाइक वर्कशॉप में मंगलवार देर रात आग लग गई। दस बाइक जल गईं। सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। 20 लाख रुपये नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

नगर की आवास विकास कालोनी में रहने वाले सलमान का फर्रुखाबाद चौराहे पर रॉयल हीरो सर्विस सेंटर व स्पेयर पार्ट का शोरूम है। मंगलवार रात शोरूम में आग लग गई। चौराहे पर मौजूद पुलिस पिकेट टीम ने शोरूम से आग की लपटें उठती देख संचालक और दमकल को सूचना दी। दमकल मौके पर पहुंच गई। लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

शोरूम संचालक सलमान ने बताया कि अग्निकांड में शोरूम में खड़ीं दस बाइक, ऑटोमेटिक मशीनें, स्पेयर पार्ट, बैटरी,मोबिल ऑयल जल गया। दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वर्कशॉप संचालक के अनुसार हाई वोल्टेज आने के कारण शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed