{"_id":"6049122d8ebc3ee65001c42a","slug":"baik-par-lipht-dekar-jeb-se-rupaye-nikaale-raaste-mein-utaar-kar-raphoochakkar-ho-gae-badamaash-kannauj-news-knp616845938","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर लिफ्ट देकर जेब से रुपये निकाले, रास्ते में उतार कर रफूचक्कर हो गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर लिफ्ट देकर जेब से रुपये निकाले, रास्ते में उतार कर रफूचक्कर हो गए बदमाश
विज्ञापन
जानकारी देते रामआसरे।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। गुरसहायगंज की आढ़त से गेहूं बेचकर पैदल घर लौट रहे किसान को बाइक सवारों ने लिफ्ट देकर जेब से रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद बाइक से उतार कर भाग निकले।
तालग्राम क्षेत्र के गांव पहलपुर्वा के किसान रामआसरे पुत्र इंदल ने मंगलवार को गुरसहायगंज में आढ़ती की दुकान पर गेहूं बेचा था। इन्हाेंने बताया कि वह रकम लेकर पैदल घर लौट रहे थे। लाल बाइक पर सवार दो युवकों ने तालग्राम का रास्ता पूछा। बाइक चला रहा युवक भी लाल शर्ट पहने था। पता पूछने के बाद उसने लिफ्ट देकर बीच में बैठा लिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने जेब काट कर 18600 रुपये पार कर दिए।
अमोलर रोड पर पहुंचते ही बाइक से जबरदस्ती उतार कर दोनों भाग निकले। उसी समय गांव का युवक लोडर लेकर आ गया। उस पर बैठते समय जेब कटी देख होश उड़ गए। रोने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के न पहुंचने पर किसान ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस छानबीन कर रही है।