{"_id":"5f9c5e868ebc3e9bdb0e3d2c","slug":"bahanoee-ke-ghar-pahunche-yuvak-kee-sandigdh-haalaat-mein-maut-kannauj-news-knp5915114159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई के घर पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनोई के घर पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
कुलदीप के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। मायके में रह रही बहन की ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर ले आए। युवक के शरीर पर मिले कुछ चोट जैसे निशानों से तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव यादव नगर निवासी अखिलेश यादव ने करीब पांच साल पहले बेटी पूजा यादव की शादी विशुनगढ़ थाना इलाके के गांव शंकरपुर निवासी रंजीत यादव के साथ की थी। करीब दो माह से पूजा पिता के साथ रह रही है। गुरुवार शाम को अखिलेश का 32 वर्षीय बेटा कुलदीप यादव शंकरपुर में बहनोई रंजीत यादव के पास जाने की बात कहकर गया था। रात करीब 11 बजे रंजीत के भाई प्रवीण ने फोन से कुलदीप की मौत की सूचना दी। इससे परिवार के लोगों के होश उड़ गए। रात को परिवार के लोग शव लेकर गांव आ गए। सुबह कुलदीप के शरीर में चोेट जैसे निशान देख मोहल्ले में लोगों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं अखिलेश ने परिवार के लोगों के साथ दोपहर बाद चार बजे बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस को अंतिम संस्कार की जानकारी दी गई।
मृतक के पिता अखिलेश ने बताया कि वह किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। बेटे की मौत बिजली के करंट से हुई है। वहीं विशुनगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।