फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Badra rained after 12 days, the city was flooded

Kannauj News: 12 दिन बाद बरसे बदरा, पानी-पानी हुआ शहर

Fri, 28 Jul 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 28 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Badra rained after 12 days, the city was flooded
कन्नौज। मानसून का सीजन और सावन का महीना। फिर भी बारिश नहीं। पिछले 12 दिनों से बारिश की राह तक रहे लोगों को गुरुवार को मामूली राहत मिली। दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से निजात मिली। हालांकि बाद में उमस ने खूब परेशान किया। हल्की बारिश में ही शहर पानी-पानी हो गया।
विज्ञापन

इस बार बरसात का मौसम शुरू में तो पूरे रंग में रहा, लेकिन गुजरते समय के साथ बारिश कम होने लगी। पिछले 12 दिनों में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। सावन के महीने में बारिश नहीं होने से लोग परेशान हो गए। पूरे दिन गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के साथ ही किसान भी परेशान रहे। हालांकि शहर में आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई, लेकिन जिले के दूसरे हिस्से में कहीं या तो मामूली बूंदाबांदी हुई या फिर भी बारिश नहीं हुई है। शहर में हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। कई मोहल्ले की गलियां भी पानी में डूब गईं।
विज्ञापन


-------------
बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल
गुरुवार की दोपहर हुई बारिश से मामूली राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश थमते ही शुरू हुई उमस ने खूब परेशान किया। हवा कम चलने से भी उमस ज्यादा रही। इससे लोग पसीना-पसीना होते रहे। शाम ढलने के बाद ही राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
नालियों का पानी उफनाया, गलियों से निकलना मुश्किल
बारिश के दौरान शहर के नाले उफना गए। नालों का पानी उफनाकर गलियों में बहने लगा। शहर के शेखपुरा, हिम्मालीपुरा, चौधरी सराय, अजय पाल मोहल्लों में जलभराव ने खूब परेशान किया। गलियों में पानी भरा होने से लोगों को घर से निकलने में परेशानी हुई। दोपहिया सवारों को भी निकलने में मुश्किल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed