फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   badintajaamee ke beech shuroo hua kovid-el van aspataal

बदइंतजामी के बीच शुरू हुआ कोविड-एल वन अस्पताल

Sun, 16 May 2021 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
badintajaamee ke beech shuroo hua kovid-el van aspataal
सौरिख(कन्नौज)। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड-एल वन अस्पताल बनाया गया है। इसे बदइंतजामी के बीच चालू कर दिया गया। सौरिख व हसेरन के डॉक्टर तीन शिफ्ट में यहां पर संक्रमित मरीज देखेंगे।
विज्ञापन

शंकरपुर रोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 पुरुष और 50 महिला बेड की क्षमता है। इसे शुक्रवार को कोविड-एल वन अस्पताल बतौर शुरू कर दिया गया। यहां बदइंतजामी हैं। जेनरेटर एक साल से अधिक समय से खराब है। बिजली आपूर्ति और जेनरेटर व्यवस्था खराब होने से वैक्सीन खराब होने की आशंका रहती है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी ने बताया कि कोविड-एल वन अस्पताल शुरू कर दिया गया है। अभी हॉस्पिटल में एक भी संक्रमित भर्ती नहीं हुआ। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। ओपीडी को बंद कर दिया गया है। वैक्सीन रोजाना लगेंगी।
विज्ञापन

उधर, बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों की लापरवाही से आपूर्ति को दुरुस्त नहीं किया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक दूसरा जेनरेटर लगवा दिया गया है। सौरिख व हसेरन के डॉक्टर यहां तीन शिफ्टों में संक्रमित मरीजों का इलाज करेंगे। हॉस्पिटल में पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं ऑक्सीजन सिलिंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने हॉस्पिटल का किया निरीक्षण
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत और नगर प्रतिनिधि शशांक चतुर्वेदी ने राजन सैनी, राघव दुबे, वासु दुबे, अशोक राठौर के साथ कोविड- एल वन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जेनरेटर को सही करवाने का आश्वासन दिया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजहर सिद्दीकी, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. नीरज शाक्य, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed