{"_id":"60d4c9338ebc3e2d9d01b51e","slug":"badee-laaparavaahee-15-maah-se-toote-taar-mein-dauda-karant-kisaan-kee-maut-kannauj-news-knp636238033","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लापरवाही: 15 माह से टूटे तार में दौड़ा करंट, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी लापरवाही: 15 माह से टूटे तार में दौड़ा करंट, किसान की मौत
विज्ञापन
धर्म सिंह के शव पर रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
चपुन्ना(कन्नौज)। गांव में 15 माह से टूटे पड़े बिजली के तार में करंट आने से बुधवार देर रात दो जानें चली गईं। करंट की चपेट में आई भैंस और उसे बचाने में किसान की मौत हो गई। किसान का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इलाकाई लोगों का आरोप है कि दोनों मौतों के लिए बिजली विभाग के अफसर और कर्मचारी जिम्मेदार हैं।
चपुन्ना चौकी इलाके के नगला चौधरी निवासी धर्म सिंह उर्फ शेवेंद्र की भैंस दरवाजे पर बंधी थी। यह देर रात खूंटे से छूटकर गांव में निकल गई। भैंस को पकड़ने धर्म सिंह उसके पीछे चले गए। गांव में लगभग 15 माह पहले बिजली का पोल तार समेत टूट कर गिर पड़ा था। भैंस से जमीन पर पड़ा तार छूते ही वह तड़पने लगी। धर्म सिंह ने भैंस को बचाने का प्रयास किया। इससे वह भी करंट की चपेट में आ गए। इस बीच परिजन व गांव के लोग पहुंच गए। इन्होंने धर्म सिंह को तारों से अलग किया। तब तक वह काफी झुलस चुके थे। आननफानन परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य सौरिख ले गए। चिकित्सकों की सलाह पर गंभीर हालत में परिजन सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बेटे ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
धर्म सिंह उर्फ शेवेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी रेखा देवी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा अरुण प्रताप शिक्षक है। छोटा बेटा अमन प्रताप सेना में है। इस समय वह लद्दाख में तैनात है। अरुण प्रताप ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। अमन के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
धर्म सिंह की पत्नी रेखा देवी का कहना है कि पोल टूटने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से दी गई थी। इसके बाद भी सुधार नहीं किया गया। वहीं नगला चौधरी निवासी जसकरन सिंह ने बताया कि गांव में बिछी लाइन जर्जर है। इससे आए दिन तार टूटकर गिर जाते हैं। हादसे से आक्रोशित गांव के मोनू सिंह, लकी सिंह, जसकरन सिंह, राजू, प्रशांत सिंह, भानू प्रताप, अशोक, दिनेश सिंह, कुक्कू सिंह ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
हादसे को दावत दे रहे जर्जर तार
चपुन्ना में बैंक ऑफ ऑफ इंडिया के पास भी सालों पुरानी लाइन बिछी है। गांव के संतोष जाटव ने बताया कि जर्जर तार गांव के मकानों को छू रहे हैं। इससे कई बार घरों में करंट दौड़ चुका है। नगला चौधरी में हादसे के बाद भी बिजली विभाग न चेता तो किसी भी दिन यहां भी गंभीर हादसा घटित हो सकता है। गांव के छवि जाटव, महेंद्र सिंह, राजीव सिंह, करन सिंह व गप्पू जाटव ने बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है।