{"_id":"5da76a648ebc3e017d364a8d","slug":"bachchon-ne-diya-green-chhibaraamoo-kleen-chhibaraamoo-ka-sandesh-kannauj-news-knp5201720181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने दिया ग्रीन छिबरामऊ, क्लीन छिबरामऊ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने दिया ग्रीन छिबरामऊ, क्लीन छिबरामऊ का संदेश
विज्ञापन
नगर में जागरुकता रैली निकालते सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के बच्चे।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रधानमंत्री की अपील पर नगर के सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के बच्चों ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरुकता रैली निकाली। बच्चों ने दुकानदारों को ग्रीन छिबरामऊ, क्लीन छिबरामऊ का संदेश दिया।
बुधवार को तालग्राम रोड स्थित सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए जागरुकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने सेव वाटर, सेव अर्थ, ग्रीन छिबरामऊ ,क्लीन छिबरामऊ के पोस्टर अपने हाथों में ले रखे थे। बच्चों ने दुकानदारों को कागज के लिफाफे व बैग वितरित कर इनका प्रयोग करने की अपील की।
बच्चों ने पौधे रोपकर विद्यालय परिसर को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रशासिका सुधा प्रधान ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इससे न सिर्फ वातावरण शुद्ध रहेगा, बल्कि भूजल का गिरता स्तर भी नियंत्रित होगा।