फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bachchon mein sampoorn teekaakaran se nahin hoga nimoniya

बच्चों में संपूर्ण टीकाकरण से नहीं होगा निमोनिया

Sat, 14 Nov 2020 08:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
bachchon mein sampoorn teekaakaran se nahin hoga nimoniya
कन्नौज। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्रा ने कोविड नियमों का पालन करते हुए बच्चों में टीकाकरण के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में निमोनिया के मामले ज्यादा सामने आते हैं। पांच साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे में बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निमोनिया सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। वैक्टीरिया, वायरस या फंगल की वजह से फेफड़ों में संक्रमण हो जाता है। आमतौर पर बुखार या जुकाम होने के बाद निमोनिया होता है। पांच वर्ष से छोटे बच्चों और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इससे निमोनिया का असर इन पर जल्द होता है।न्यूमोकांकल कान्जुगेट वैक्सीन यानी (पीसीवी) निमोनिया, सेप्टिसीमिया, दिमागी बुखार से बचाव करती है। निमोनिया को दूर रखने के लिए व्यक्तिगत साफ-सफाई जरूरी है। छींकते, खांसते समय मुंह और नाक को ढक लें। समय-समय पर बच्चों के हाथ भी धोना चाहिए। बच्चों को प्रदूषण से बचाएं। अगर बच्चा छह महीने से कम उम्र का है तो नियमित रूप से स्तनपान कराएं। भीड़भाड़ वाली जगह से बच्चों को दूर रखें। ऐसी जगह संक्रमण फैलने का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन

निमोनिया के लक्षण
सूखी खांसी आना, सांस लेने की गति बढ़ जाना, पीठ के बल लेटने में दिक्कत होना, तेज बुखार, छाती में दर्द, पसीना आना, अधिक पेशाब आना, सिरदर्द, प्यास अधिक लगना, फेफड़ों में सूजन आना, नाड़ी की गति बढ़ना, बलगम के साथ खून आना, भूख कम लगना, कमजोरी महसूस होना प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में इन बातों का रखें ख्याल
कोरोना काल में बच्चों को निमोनिया से बचाना जरूरी है। कोरोना संक्रमण से बचाव अभिभावकों की जिम्मेदारी है। संक्रमण से बचाव के लिए कोविड के नियमों का पालन करना जरूरी है।
इन बातों का रखें ध्यान
-बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें।
-अस्पताल में टीका लगवाते समय शारीरिक दूरी का पालन करें।
-टीका लगवाते समय बच्चे को अपनी गोद में रखें।
-छोटे बच्चों को नियमित रूप से समय-समय पर हाथ धोने के लिए प्रेरित करें।
-घर से बाहर से आने वाले लोगों से बच्चों को दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed