फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bachche ka mundan karaane jaate samay kaar palatee, aath log ghaayal, paanch tirva medikal kaalej rephar

बच्चे का मुंडन कराने जाते समय कार पलटी, आठ लोग घायल, पांच तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर

Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
bachche ka mundan karaane jaate samay kaar palatee, aath log ghaayal, paanch tirva medikal kaalej rephar
मरीजों को अस्पताल ले जाते युवक। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। सीएसबी रोड पर सामने आए अन्ना पशु को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के किशनी इलाके के गांव रंगपुर ऊंचा निवासी बबलू बेटे ऋषभ (3) का मुंडन कराने के लिए औरैया जिले के रघुनाथपुर गांव स्थित मंदिर जा रहे थे। रिश्तेदार कार और लोडर में थे। भाउलपुर गांव के पास छिबरामऊ बिधूना मार्ग पर अन्ना मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के किनारे गड्डे में पलट गई। हादसे में बबलू, इनकी पत्नी सुनीता, पुत्र अंशुल, शांति देवी, दीपक, नीलम, शकुंतला देवी और एटा के श्यामपुर नगरिया निवासी रिश्तेदार राजेंद्र सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार में चीख पुकार मच गई। पीछे चल रही पिकअप में बैठे लोगों ने कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां सुनीता, शांति देवी, नीलम, अंशुल व राजेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed