फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Baby's body found in bushes

बच्ची का शव झाड़ियों में मिला

Sun, 10 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Baby's body found in bushes
हसेरन(कन्नौज)। 48 घंटे से लापता पांच साल की बच्ची का शव नाले की झाड़ियों में मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसलिए परिजनों ने हत्या का शक जताया है। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्राम रौसेन निवासी सर्वेश कुमार की पुत्री सुभद्रा (5) सात नवंबर की दोपहर एक बजे अपने घर से लापता हो गई थी। कहीं पता नहीं लगने पर पिता ने शुक्रवार को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह गांव के ही राघवेंद्र दिवाकर के खेत के पास बरसाती नाले की झाड़ियों में लकड़ी काटने गए आनंद पुत्र बादाम ने सुभद्रा का शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। सुभद्रा का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सुभद्रा के सिर पर पीछे चोट लगी हुई थी। इससे खून बह रहा था। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को फेंके जाने का शक जताया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सुभद्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुभद्रा अपने सात भाई बहनों में पांचवें नंबर की थी। सुभद्रा का शव देखकर उसकी मां बेसुध हो गई। पुलिस ने उसकी बहन कामिनी, काजल, ज्ञानवती, अर्चना, अनुरुद्ध और अनुराग से भी पूछताछ की। सुभद्रा अभी स्कूल नहीं जाती थी। पिता खेती-किसानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed