फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Babu Singh Kushwaha could not get down from the car

गाड़ी से नीचे नहीं उतर सके बाबू सिंह कुशवाहा

Mon, 13 Sep 2021 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Babu Singh Kushwaha could not get down from the car
गाड़ी में मौजूद जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सलेमपुर स्थित बुद्ध विहार में अशोक स्तंभ का उद्घाटन करने के लिए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा पहुंचे। पुलिस ने बुद्ध विहार के गेट पर कार को रोक लिया। कार्यक्रम की अनुमति न होने से पुलिस ने कार से नीचे नहीं उतरने दिया।
विज्ञापन

सलेमपुर स्थित अशोक स्तंभ के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम के संयोजक बौद्ध भिक्षु रतन सागर ने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को आमंत्रित किया था। इससे सोमवार को बुद्ध विहार में पार्टी कार्यकर्ता व बौद्ध अनुयायी पहुंच गए। कोरोना प्रोटोकाल के चलते पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। उपनिरीक्षक अजब सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंच गया। अनुमति न लिए जाने से पुलिस ने कार्यक्रम रुकवा दिया। झमाझम बारिश के बीच लगभग दो बजे बाबू सिंह कुशवाहा का काफिला सलेमपुर पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने बुद्ध विहार के गेट के बाहर काफिले को रोक लिया। कर से नहीं उतरने दिया। बाद में कुछ कार्यकर्ताओं ने अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया। लगभग आधे घंटे बाद बाबू सिंह कुशवाहा काफिले के साथ लौट गए।
विज्ञापन

आयोजकों को थमाया कार्रवाई का नोटिस
कोतवाली पुलिस ने कार्यक्रम के संयोजक रतन सागर उर्फ भंते व जन अधिकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को कोरोना प्रोटोकाल व धारा 144 के उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस थमाया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने कहा कि बगैर अनुमति आयोजन को लेकर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा जाएगा शाक्य समाज पर दर्ज मुकदमा
भारी बरसात के बीच अपनी गाड़ी में मौजूद जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि छिबरामऊ के सौरिख तिराहा स्थित पार्क में शाक्य समाज के लोगों ने बुद्ध मूर्ति स्थापित कराई थी। प्रशासन ने इसे हटवाकर शाक्य समाज के 57 लोगों को नामजद का 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया था। शाक्य समाज के लोगों को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मुकदमे को लड़ा जाएगा। सपा से गठबंधन के संबंध में कहा कि पूरे प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से गठबंधन को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही सपा या किसी दूसरे दल से गठबंधन पर विचार किया जाएगा।
एडीएम और एएसपी लेते रहे घटना की जानकारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के पहुंचने की जानकारी पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया था। एडीएम गजेंद्र सिंह, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार और सीओ तिर्वा दीपक दुबे कोतवाली पहुंच गए। इस बीच बाबू सिंह कुशवाहा के स्वागत के लिए सौरिख तिराहे पर भीड़ जुट गई। वह ट्रैक्टर पर खड़े होकर संबोधित करने लगे। पहले से मौजूद अधिकारियों ने अनुमति न होने के कारण बाबू सिंह कुशवाहा की जनसभा को रुकवा दिया। इसके बाद मौजूद भीड़ को समझा बुझाकर हटाया गया।

चुनाव की तैयारियों में जुटने के दे गए निर्देश
सौरिख तिराहे पर लगभग दस मिनट तक रुककर बाबू सिंह कुशवाहा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं है, जो भगवान बुद्ध का विरोधी हो। बुद्ध के विरोधी को जिताओगे तो अपनी दुर्दशा के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होगे। समाज के साथ अन्याय हो रहा है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। समाज के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की घंटी बज चुकी है। शाक्य समाज के लोगों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारियाें में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed