{"_id":"5e4adde88ebc3ef2862e2827","slug":"baasket-bol-mein-peeyoosh-pharraata-daud-mein-shiva-pratham-kannauj-news-knp545299826","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केट बॉल में पीयूष, फर्राटा दौड़ में शिवा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केट बॉल में पीयूष, फर्राटा दौड़ में शिवा प्रथम
विज्ञापन
मीनार बनाकर सलामी देते छात्र।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के कन्नौज पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को बीएसए केके ओझा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। स्कूल कैप्टन विरल अवस्थी ने मशाल जलाकर खेल मैदान के चारों ओर दौड़ लगाई। खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। स्कूल के प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने गुब्बारे उड़ाकर खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को शांति व सौहार्द का जीवन जीने की प्रेरणा दी। विद्यालय के चारों हाउस कैप्टन की अगुवाई में परेड हुई। परेड की सलामी बीएसए ने ली।
चार दिन तक चलने वाले वार्षिक खेल समारोह में पहले दिन पीजी से कक्षा चार तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। पीजी के छात्रों ने बास्केट बॉल और दौड़ में प्रतिभाग किया। पीयूष प्रथम, अयान द्वितीय, पार्थ तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी में रनिंग विद आब्जेक्ट प्रतियोगिता में अभिनव प्रथम, आयुष द्वितीय, उत्कर्ष तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी छात्रों की पेपर बैलेंस रेस में सुरभि प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, केशव व आशू, अर्जुन, ओम तृतीय स्थान पर रहे। फिल दि वाटल रेस में समृद्धि प्रथम, अनकेश द्वितीय, देवांश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एक व दो के छात्रों की लेमन स्पून रेस व तीन व चार के छात्रों थ्री लेग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 100 मीटर रेस में बालक वर्ग में शिवा प्रथम, नितिन द्वितीय, विवेक तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, रश्मि द्वितीय, अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि व पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, उप प्रबंधक रजत तिवारी, अमरनाथ दुबे, अमित मिश्रा, एकेडमिक डायरेक्टर एसवी भदौरिया, प्रधानाचार्य स्वाति दुबे, शुभम तिवारी, नीशू शंखवार, देवेश कुशवाहा, आकाश गुप्ता मौजूद रहे।