फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baarish aur ole girane se badala mausam, badhee thand

बारिश और ओले गिरने से बदला मौसम, बढ़ी ठंड

Fri, 21 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
baarish aur ole girane se badala mausam, badhee thand
कन्नौज । तेज हवाओं के बाद गुरुवार रात को मौसम ने अचानक करवट ले ली। देर रात बारिश हुई। मानीमऊ क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे ओले गिरे। शुक्रवार सुबह मौसम खुला लेकिन दोपहर होते-होते बदली छा गई। मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले करीब 10 दिनों से तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ रही थी। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गुरुवार को दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने से मौसम में तब्दीली आ गई। तेज हवाओं के बाद देर रात बारिश हुई। मानीमऊ में ओले भी गिरे। मानीमऊ के दंदौरा, मधुपुर, रामपुर, काजिम हुसैन, इस्वापुर, मियागंज में सुबह करीब पांच से छह बजे कुछ देर तक ओलों की बौछार हुई। किसानों के मुताबिक ओलों का साइज छोटा था। हालांकि इनसे फसलों को कोई विशेष नुकसान नहीं पहुंचा है। इनका साइज बड़ा होता तो काफी नुकसान हो सकता था। मौजूदा समय में गेहूं, राई पकने की स्थिति में है। पिछैती गेहूं फूल पर है। ऐसे में तेज बारिश और ओले फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नौशाद खान के मुताबिक शनिवार को भी बदली और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवाओं से बाधित रही बिजली
क्षेत्र के रामाश्रम बिजली उपकेंद्र में गुरुवार रात तेज हवाओं से ब्रेकडाउन हो गया। क्षेत्र के गांव बल्लापुरवा, रायपुर, समियामऊ, आलमपुर सहित करीब दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 12 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति चालू हुई। जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि तेज हवाओं के चलने से लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे सप्लाई नहीं दी जा सकी। फाल्ट ठीक करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed