{"_id":"5f9afe3f8ebc3e9b7965af4c","slug":"baar-esosieshan-chunaav-pahale-din-bike-19-parche-kannauj-news-knp591319455","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन बिके 19 पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन बिके 19 पर्चे
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते अरविंद सिंह राठौर।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन में पहले दिन अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के लिए अरविंद सिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार दीक्षित, सह सचिव प्रशासन पद पर शिव प्रकाश घुर्रम, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर मो. अजीम ने पर्चा जमा किया।
गुरुवार सुबह 10 बजे बार एसोसिएशन सभागार में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर, शैलेंद्र कुमार सिंह व सुनील चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए फहीमुज्जमा खां व अनूप कुमार दीक्षित, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए रामबाबू शाक्य व राजीव बाथम, महासचिव पद के लिए संदीप सिंह चौहान व अजीत प्रताप सिंह, सह सचिव प्रशासन पद के लिए शिव प्रकाश सिंह उर्फ घुर्रम, अंकुर मिश्रा, शिवपाल सिंह, धीरज कुमार तिवारी व अंजू पटेल ने नामांकन पत्र खरीदे। सह सचिव प्रशासन व पुस्तकालय पद के लिए भी एक पर्चा खरीदा गया।
चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी दफेदार, राजीव कुमार सिंह, आरएन त्रिपाठी व विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।