फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baalika se khet mein dushkarm, do yuvakon par riport, pulis ne ek ko pakada, doosare kee talaash jaaree

बालिका से खेत में दुष्कर्म, दो युवकों पर रिपोर्ट, पुलिस ने एक को पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी

Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
baalika se khet mein dushkarm, do yuvakon par riport, pulis ne ek ko pakada, doosare kee talaash jaaree
कन्नौज। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में बालिका को मक्का के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया गया। पिता ने दो युवकों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के एक गांव के पिता ने बताया कि मंगलवार की रात बारह साल की बेटी नित्यक्रिया के लिए बाहर गई थी। गांव के दो युवकों ने बेटी को पकड़कर मक्का के खेत में खींच लिया। वहां दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। बेटी के घर आने पर घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के आलिम व तालिब दोनों भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी आलिम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी आलिम ने बताया कि गांव की लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात फोन पर बात हुई थी। फोन पर बातें करते-करते दोनों घर के बाहर एक जगह पहुंच गए। कुछ देर बाद लड़की के घरवालों ने देख लिया। मारपीट कर रिपोर्ट दर्ज करा दी। दुष्कर्म की बात सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed