{"_id":"5e7f80a58ebc3e72c3300ae3","slug":"baahar-se-aane-vaale-yaatriyon-kee-karaee-tharmal-skreening-kannauj-news-knp552642588","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वाले यात्रियों की कराई थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वाले यात्रियों की कराई थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
28सीएचबीपी51- एसडीएम को निर्देश देते डीएम राकेश कुमार मिश्रा।
28सीएचबीपी52- बाहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।
बाहर से आने वाले यात्रियों की कराई थर्मल स्क्रीनिंग
क्रासर
भेजने के लिए कराई गई बस की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। बाहर से आने वाले यात्रियों को प्रशासनिक अफसरों ने नगर के पूर्वी बाईपास पर रोक लिया। इन यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। बाद में लंच पैकेट वितरित किए गए। इन यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिए प्रशासन ने बस की व्यवस्था कराई।
शनिवार को नगर के पूर्वी बाईपास पर सुबह से बाहर से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए डॉ. अभिषेक बाजपेई के नेतृत्व में टीम मौजूद थी। यात्री प्रतीक्षालय के बरामदे में बैठी यह टीम दिल्ली की तरफ से आने वाले यात्रियों को रोककर थर्मल स्क्रीनिंग कर रही थी। दोपहर को डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह पूर्वी बाईपास पर पहुंचे। डीएम ने एसडीएम गौरव शुक्ला को थर्मल स्क्रीनिंग कराने वाले यात्रियों को लंच पैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था कराई। इसके बाद यात्रियों को सौरिख, सकरावा, नादेमऊ, खड़िनी, हसेरन, इंदरगढ़ व तिर्वा तक पहुंचवाया गया।
इनसेट...
अब गलियां भी सीज होंगी
एसडीएम गौरव शुक्ला ने कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा को पूर्वी बाईपास से पश्चिमी बाईपास तक जीटी रोड से अंदर जाने वाली गलियों को सीज करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर जाने दिया जाएगा। यह यात्री 14 दिन तक परिवार से अलग रहें।
विज्ञापन
इनसेट...
अफसरों की गाड़ियों पर लार्वीशाइडल का हुआ छिड़काव
पूर्वी बाईपास पर नगर पालिका की टीम लार्वीशाइडल दवा का छिड़काव करने पहुंची। कर्मचारी ने कोतवाल, सीओ व एसडीएम की गाड़ी पर दवा का छिड़काव किया।
------