{"_id":"64a9aa95ceaab86e1d0a9826","slug":"ba-students-semi-naked-body-found-on-canal-side-kannauj-news-c-214-1-knj1003-313-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित फाइल: बीए की छात्रा का नहर किनारे मिला अर्द्धनग्न शव, गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित फाइल: बीए की छात्रा का नहर किनारे मिला अर्द्धनग्न शव, गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप
विज्ञापन
तिर्वा। बीए की परीक्षा देकरजा रही छात्रा घर नहीं पहुंची। अगले दिन उसका शव घर से 200 मीटर दूरी पर नहर की झाड़ियों में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। उसके चेहरे और गले में चोट के निशान मिले है। परिजनों ने शव देखते ही दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। देर शाम हुए पोस्टमार्टम में भी सामूहिक दुष्कर्म के बाद मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी दुष्कर्म की बात से मुकर रही है। एसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कानपुर जनपद के एक गांव की रहने वाली छात्रा ठठिया थाना के सुरसी चौकी के क्षेत्र के एक गांव निवासी मामा के घर पर ही रह रही थी। वह तिर्वा कस्बे स्थित एक महिला डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को वह पेपर देने के लिए घर से निकली थी। जब दोपहर तक वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन की। परिजनों के मुताबिक उसके फोन पर काॅल की, लेकिन घंटी जाते ही फोन स्विच ऑफ हो गया। उसके बाद कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी पर मदद नहीं मिली। सूचना मिलते ही एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ तिर्वा शिव प्रताप सिंह, थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पुलिस को आम की थैली व कलम पड़ा मिला जबकि उसका मोबाइल मौके पर नहीं मिला। परिजनों ने शव की हालत देखते ही दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही तीन युवकों पर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई। परिजनों के मुताबिक यह तीनों युवक उसे अक्सर फोन पर परेशान करते थे। एक युवक की हरकत के खिलाफ गांव में पंचायत भी हो चुकी थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि छात्रा का शव मिला है। परिजनों ने जो शिकायत की है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।