फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ayushman cards of 2932 beneficiaries should be made soon

Kannauj News: 2932 लाभार्थियों के शीघ्र बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड

Sat, 22 Mar 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 22 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards of 2932 beneficiaries should be made soon
कन्नौज। 70 साल से अधिक आयु के 2932 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाए जाएं। टीबी मुक्त अभियान के तहत 1076 रोगी चिह्नित किए गए हैं। पोषण पोटली 70 प्रतिशत लोगों को वितरित की जा सकी हैं। सभी रोगियों को पोषण पोटली शीघ्र वितरित की जाए। यह बात डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में यू-विन एवं आयुष्मान योजना की बैठक में कही।
विज्ञापन


डीएम ने यू-विन पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर दिख जाएगा कि कौन से बच्चे को कौन सी वैक्सीन लगनी है। इसलिए जितने प्रसव हो रहे हैं, प्रत्येक बच्चे का समय से यू-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाए,। वैक्सीनेशन का जो कार्य हो रहा है, उसकी फीडिंग पोर्टल पर होनी चाहिए। शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों के वैक्सीनेशन का कार्य शून्य करें। वैक्सीनेशन कवरेज बढ़ाने के लिए सेशन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि हसेरन सभी कार्यों में पीछे, वहीं तालग्राम व उमर्दा में काम करने की आवश्यकता है। बैठक में सीडीओ रामकृपाल चौधरी, सीएमओ डाॅ. स्वदेश गुप्ता संबंधित चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed