{"_id":"194e7af3789f45bcbda7d541445d0b8e","slug":"awareness-campaign-run-by-the-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा कर कांग्रेस करेगी जन जागरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा कर कांग्रेस करेगी जन जागरण
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सड़कों की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने 9 अप्रैल से पदयात्रा के जरिए जागरूकता अभियान चलाने की रूपरेखा तय की है। पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी गई। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले नगर के सौरिख तिराहे पर स्थित मां दुर्गा पैलेस में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कन्नौज जिले को वीआईपी का दर्जा दिया गया है, लेकिन यहां की सड़कें खस्ताहाल है।
विज्ञापन
विकास के नाम पर आने वाली धनराशि का कहीं कोई पता नहीं चलता। चारों तरफ लूट, अपहरण, बलात्कार जैसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ छलावा करके भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन कर किसानों की जमीन को मनमाने ढंग से लेकर उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को देना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिला कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें प्रदेश और केंद्र की भ्रष्ट सरकार का चेहरा जनता के सामने बेनकाब करने के लिए संघर्ष का ऐलान किया जाएगा और 9 से 17 अप्रैल तक जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा कर विकास कार्यों की पोल खोली जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बैठक में पीसीसी अरुण सिंह जनसेवक, ओपी तिवारी, जिला प्रवक्ता मो. शमशाद खां, लक्ष्मीशंकर मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, प्रमोद शाक्य, सौरभ त्रिपाठी, धर्मेंद्र सविता, गोविंद वर्मा, अभय त्रिपाठी, राजीव मिश्रा, बीनू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।