फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Auto overturned after hitting an electric pole, six injured

Kannauj News: बिजली पोल से टकराकर ऑटो पलटा, छह घायल

Tue, 03 Feb 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned after hitting an electric pole, six injured
फोटो:09: गंभीर रूप से घायल अधेड़ को देखते ग्रामीण। संवाद
गुरसहायगंज। इस्माइलपुर गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों में टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ऑटो इस्माइलपुर गांव के पास गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। इसी दाैरान ऑटो पहले बिजली खंभे से टकराया फिर सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े दो स्थानीय लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार चालक नशे में वाहन चला रहा था जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे में फिरोजाबाद निवासी तहसीन (35), जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के मडहरिया निवासी अशोक कुमार (55) तथा खांड़ेदेवर निवासी चालक समीर (25) घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गंभीर रूप से घायल अधेड़ अशोक कुमार काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। उनका कहना था कि परिजन घर से आ रहे हैं और वे उनके साथ जाकर उपचार कराएंगे। प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed