फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   auto and scorpio collied, six injured

आटो व स्कार्पियो की भिड़ंत में महिला समेत छह घायल

Wed, 30 Jun 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
auto and scorpio collied, six injured
छिबरामऊ। पूर्वी बाईपास पर फूटी पुलिया के पास स्कार्पियो और ऑटो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में ऑटो चालक को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गुरसहायगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी ऑटो चालक मोहम्मद रिजवान (25) सवारियां लेकर गुरसहायगंज जा रहे थे। पूर्वी बाईपास पर फूटी पुलिया के पास सामने से आ रही स्कार्पियो व ऑटो की आमने सामने-भिड़ंत हो गई। ऑटो व कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

जीटी रोड पर बीचोबीच हुए हादसे से दोनों ओर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सिटी इंचार्ज विनय शर्मा ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर सौ शय्या अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जीटी रोड पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराया। उधर, गंभीर घायल ऑटो चालक मोहम्मद रिजवान को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

इनसेट...
हादसे में ये लोग हुए घायल
दुर्घटना में ऑटो चालक मोहम्मद रिजवान के अलावा करमुल्लापुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद निवासी अजय कुमार (35), छिबरामऊ बाजार कर गांव जा रहीं अकबरपुर निवासी मीना पत्नी रघुनंदन फौजी, अकबरपुर में आयोजित शादी समारोह में वेटर का काम करने जा रहे फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज अंतर्गत ग्राम मानवटिया निवासी बबलू (18) पुत्र रामसेवक, अभिलाष (17) पुत्र विनोद व पंकज घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed