फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempted rape of a six-year-old girl, accused arrested

Kannauj News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 04:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:14 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a six-year-old girl, accused arrested
छिबरामऊ। घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को शनिवार को एक युवक घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में छह साल की बच्ची की देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। परिजनों के मुताबिक मोहल्ले का ही सचिन उर्फ रामसच्चे बच्ची को उठा ले गया और अपने घर में बंद कर लिया। वह जब नहीं मिली तो मां ने बेटे को खोजने के लिए भेजा। बेटे को गली में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। तो उसने शोर मचाया। तब मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और अंदर जाकर देखा। वहां कमरे में बच्ची निर्वस्त्र हालत में मिली। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि घटना की पॉक्सो एक्ट रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed