{"_id":"653c0cea9ba7872dc8062824","slug":"attempt-to-spoil-the-atmosphere-by-throwing-pieces-of-meat-kannauj-news-c-214-1-knj1004-4684-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मांस के टुकड़े फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मांस के टुकड़े फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। विसर्जन यात्रा से पहले किसी शरारती ने सड़क पर मांस के टुकड़े फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस की सूझबूझ से मामला टल गया।
सरायमीरा देविन टोला स्थित काली दुर्गा मंदिर की ओर से शुक्रवार को विसर्जन यात्रा निकालने की तैयारी चल रही थी। तभी किसी शरारती ने सरायगली के सामने जीटी रोड किनारे मांस के कुछ टुकड़े फेंक दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सफाई कर्मियों ने टुकड़ों को उठाकर फेंक दिया। माहौल बिगाड़ने की सूचना पर एडीएम आशीष सिंह, एसडीएम अविनाश गौतम, ईओ नीलम चौधरी, कोतवाल अजय कुमार अवस्थी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने पालिका से पानी का टैंकर मंगवाकर अंधा मोड़ तक जीटी रोड को धुलवाया और झाड़ू लगवाई।
कोतवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साफ-सफाई कर यात्रा को सकुशल कराया गया। ऐसा लग रहा है कि किसी व्यक्ति की थैली से मांस के टुकड़े गिर गए होंगे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।