{"_id":"60ccea488ebc3e2d9314491c","slug":"atiya-ke-graameenon-ne-teeka-lagavaane-se-kiya-inakaar-kannauj-news-knp6350299102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटिया के ग्रामीणों ने टीका लगवाने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटिया के ग्रामीणों ने टीका लगवाने से किया इनकार
विज्ञापन
टीका लगवाते पुष्कर अग्निहोत्री।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। अटिया में टीकाकरण करने पहुंची स्वास्थ्य टीम से यहां के ग्रामीण भिड़ गए। इन्होंने टीका लगवाने से इनकार कर दिया। स्वास्थ्य टीम के डॉक्टर अंकित पांडेय ने इसकी सूचना स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामविलास शाक्य को दी। बाद में समझाने पर 11 लोगों ने टीका लगवाया।
शुक्रवार को तहसील इलाके में युवाओं ने टीका लगवाने में जागरुकता दिखाई। नगर पालिका परिसर छिबरामऊ में 18 से ऊपर के 209 और 45 से ऊपर के 121 लोगों ने टीका लगवाया। इसी तरह सिकंदरपुर नगर पंचायत में 18 से ऊपर के 98 लोगों ने टीकाकरण कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि मुंसिफी परिसर में पहले एक टीम वैक्सीनेशन के लिए लगाई गई थी। अटिया में विवाद होने के बाद उस टीम को भी मुंसिफी परिसर में लगा दिया गया। 18 से ऊपर के 134 और 45 से ऊपर के 53 अधिवक्ताओं ने टीका लगवाया।
वहीं नगला धरमाई में ग्रामीणों ने टीकाकरण से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी एसडीएम देवेश गुप्ता को दी गई। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अजहर सिद्दीकी के साथ एसडीएम देवेश गुप्ता ने प्रधान गुड्डू पाल को लेकर ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद दस लोगों ने टीका लगवाया। भाउलपुर में 110 लोगों ने टीकाकरण कराया।