{"_id":"60fc5e778ebc3e58794afe8a","slug":"assaulted-with-police-officer-and-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: भाजपाई बताकर दरोगा और सिपाही को पीटा, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: भाजपाई बताकर दरोगा और सिपाही को पीटा, ये है पूरा मामला
Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:15 AM IST
सार
मेहंदी घाट पर गंगा स्नान के लिए जाने वालों को पुलिस रोक रही थी। इसी बीच खुद को भाजपाई बताने वाले कुछ लोग पहुंचे। पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। युवक ने सिपाही से गाली गलौज की तो दरोगा ने थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के मानीमऊ में आषाढ़ी पूर्णिमा पर रात में लगभग ढाई बजे गंगा घाट पर जाने से रोककर पुलिस ने खुद को भाजपाई बताने वाले युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस युवक ने दोस्तों को बुला लिया, जिन्होंने दरोगा और एक सिपाही को पीट दिया। सिपाही के सिर में चोट लगी है।
दरोगा ने मंदिर के पीछे छिपकर खुद को बचाया। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों हिरासत में लिया, लेकिन बाद में समझौता होने पर सभी को छोड़ दिया गया। मेहंदी घाट पर गंगा स्नान के लिए जाने वालों को पुलिस रोक रही थी।
इसी बीच खुद को भाजपाई बताने वाले कुछ लोग पहुंचे। पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। युवक ने सिपाही से गाली गलौज की तो दरोगा ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। दरोगा और सिपाही को पीट दिया।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाल विकास राय का कहना है कि पुलिस की टोकाटाकी से मामूली बहस हो गई थी। अब मामला सुलझ गया है। दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत का कहना है कि वह भाजपा के लोग नहीं रहे होंगे। पार्टी को बदनाम करने के लिए किसी ने बता दिया होगा।