{"_id":"683f3d1924be2327870d4430","slug":"asps-follower-was-bitten-by-a-snake-anti-snake-venom-was-not-available-in-the-district-hospital-kannauj-news-c-12-knp1038-1137367-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एएसपी के फॉलोअर को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में नहीं मिला एंटी स्नेक वीनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एएसपी के फॉलोअर को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में नहीं मिला एंटी स्नेक वीनम
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश सरकार ने सभी जिला अस्पतालों में एंटी स्नेक वीनम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, ताकि सांप के डसने पर लोगों के जीवन को बचाया जा सके। इसके बावजूद जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वीनम नहीं लगाई जा रही है। मंगलवार को एएसपी के फॉलोअर श्रवण को सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल में उसे टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सेहत में सुधार नहीं होने पर श्रवण को कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालीनपुरवा निवासी श्रवण सिंह (30) एएसपी अजय कुमार के फॉलोअर हैं। भाई रोहित कुमार ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे श्रवण सिंह घर पर थे। इसी दौरान उनका पैर सांप पर पड़ गया। सांप ने पैर में डस लिया। 15 मिनट में वह लोग श्रवण को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वीनम नहीं लगाया गया। टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया।
हालत बिगड़ने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज में दो घंटे इलाज चला लेकिन सेहत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टर ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट में श्रवण आईसीयू में भर्ती है। एएसपी ने बताया कि एंटी स्नेक वीनम समय से न लगने के कारण श्रवण की हालत बिगड़ गई। इसके लिए जिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र लिखेंगे। वहीं, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शक्ति बसु को फोन किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। सवाल उठ रहा है कि आखिरकार एंटी स्नेक वीनम किसलिए उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार सर्पदंश पर मुआवजा भी दे रही है।