{"_id":"5dc1c76f8ebc3e5b42170124","slug":"ashaanti-kee-aashanka-men150-log-paaband-kannauj-news-knp5240083173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशांति की आशंका में150 लोग पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशांति की आशंका में150 लोग पाबंद
विज्ञापन
कन्नौज। राम जन्मभूमि मसले पर अदालत का फैसला आने से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों से शांति की अपील की है। वहीं शांति-व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते पुलिस ने 150 लोगों को पाबंद किया है। इन पर 2015 में पांच जुलाई और 22 अक्तूबर को शहर में हिंसा भड़काने का आरोप था। एसपी ने चेतावनी दी है कि समाज में अशांति फैलाने की किसी भी तरह की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
अयोध्या पर आने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले का हर कोई इंतजार कर रहा है। अटकलों के दौर के बीच पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। फैसला आने के बाद स्थिति सामान्य बनी रहे, शांति व्यवस्था में खलल न पड़े, इसको लेकर कवायद शुरू हो गई। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा की ओर से मदरसों और मस्जिदों में शांति कमेटी की बैठक की जा रही है।
सोमवार को शहर के 150 लोगों को चिह्नित कर पुलिस ने पाबंद किया है। एसपी ने राम जन्मभूमि पर फैसले से पहले एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा है कि फेसबुक, ट्विटर व्हाट्स एप पर किसी भी तरह के धार्मिक, सांप्रदायिक, भ्रामक, सौहार्द बिगाड़ने वाले आपत्तिजनक फोटो, वीडियो व मैसेज को पोस्ट, लाइक व शेयर न करें। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मी अपील की प्रतियां बांटने में जुट गए हैं।