फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Asha workers protested demanding honorarium, ended on assurance of CMO

आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर किया खत्म

Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Asha workers protested demanding honorarium, ended on assurance of CMO
सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ता बुधवार को हड़ताल पर रहीं। इस दौरान सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सीएमओ के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

आशा वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रानी के नेतृत्व में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना- प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जुलाई से मानदेय नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार से शिकायत करने के बाद भी नतीजा नहीं निकला है। 10 अक्तूबर तक मानदेय खाते में भिजवाने की बात कही थी। नतीजा नहीं निकला। सीएमओ कार्यालय के सामने आशा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गईं। यहां मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मानदेय शनिवार को खाते में पहुंच जाएगा। अकाउंटेंट चार दिन के प्रशिक्षण के लिए लखनऊ चले गए थे। इसी वजह से मानदेय नहीं भेजा जा सका। कुछ ब्लाकों में मानदेय भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed