{"_id":"6961599d87ee1f4fd906cffc","slug":"asha-workers-kept-watch-by-sitting-on-mats-spread-on-the-ground-kannauj-news-c-214-1-knj1006-142956-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आशा कार्यकर्ताओं ने दिया दरी बिछाकर पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आशा कार्यकर्ताओं ने दिया दरी बिछाकर पहरा
विज्ञापन
छिबरामऊ। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद कार्यकर्ता ने कोल्डचेन सेंटर के बाहर दरी बिछाकर दिन-रात पहरा दे रही हैं। ताकि वैक्सीन की खेप बाहर न निकाली जा सके।
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष बीना चौहान के नेतृत्व में विकास खंड की आशा कार्यकर्ता उन्हें स्थायी किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले एक महीने से संघर्ष कर रही हैं। उनका कहना है कि शासन की ओर से अब तक उनकी मांगों पर कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं आई है। संगठन के निर्णय के बिना आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
आशा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के चलते शनिवार को भी टीकाकरण कार्य प्रभावित होने की आशंका है। यदि कोल्डचेन सेंटर का ताला नहीं खोला गया, तो यह लगातार दूसरी बार होगा जब इलाके में वैक्सीनेशन नहीं हो सकेगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के साथ दोबारा वार्ता की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के माध्यम से कोई हल निकल आएगा और टीकाकरण संभव हो सकेगा।