फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Asha workers created a ruckus to get the ball done

गें पूरी कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Fri, 01 Oct 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Asha workers created a ruckus to get the ball done
सीएचसी गेट पर हंगामा करतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। पारिश्रमिक भुगतान में अनियमितता और बढ़ा मानदेय न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सीएचसी में हंगामा किया। यह घंटों धरने पर बैठी रहीं। बाद में सीएमओ के नाम सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने दस हजार रुपये मानदेय करने की मांग की है।
विज्ञापन

आशा वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लाक अध्यक्ष विनीता यादव के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता गुरुवार को सीएचसी पहुंचीं। यहां नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इसके बाद धरने पर बैठ गईं। इन्होंने आरोप लगाया कि तीन माह से उनके खाते में मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। 2019 में सरकार की ओर से बढ़ाया गया प्रतिमाह मानदेय 750 रुपये भी नहीं मिला है। सितंबर माह में बढ़ाए गए रुपये 1000 भी खाते में नहीं पहुंचे हैं। साथ ही कोविड ड्यूटी के पारिश्रमिक का भुगतान भी नहीं हुआ। हंगामे के चलते अस्पताल का कामकाज ठप रहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने समझा कर शांत किया। जल्द भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक मंत्री कीर्ति देवी, आरती, साधना, संगीता, रामवती, नीलम, रेखा, मीरा, ऊषा देवी, आसमां खातून, मुन्नी देवी, सुशीला, यासमीन, रिंकी, रानी पाल, मंजू, सुखदेवी, अनुराधा, राधा, माधुरी, राजेश्वरी आदि आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed