फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   As soon as the body of the young man who had gone to Ludhiana to work arrived, there was outcry

Kannauj News: लुधियाना मजदूरी करने गए युवक का शव आते ही मची चीख पुकार

Thu, 01 May 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
As soon as the body of the young man who had gone to Ludhiana to work arrived, there was outcry
तालग्राम। लुधियाना मजदूरी करने गए युवक का पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद युवक संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला था। बुधवार शाम युवक का शव घर आते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम चौखटा निवासी गौरव कुमार (23) की शादी 19 दिसंबर 2024 को रंजना के साथ हुई थी। कुछ माह पहले पत्नी के साथ मजदूरी करने गौरव लुधियाना गया था। वहां हावड़ा चौकी काॅलोनी में रह कर एक निजी कंपनी में काम करने लगा। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम गौरव का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गौरव का कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में शव फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पत्नी का कहना है कि वह मारपीट में बेहोश हो गई थी। उसे कुछ पता नहीं है कि गौरव कब फंदा लगाकर लटक गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव घर पहुंचा। पिता राजेश कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। तीन पुत्र आशीष और श्याम से गौरव छोटा था। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पुत्र की मौत से मां सावित्री देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed