{"_id":"588cda5b4f1c1b9e7dcf66df","slug":"arvind-notice-police-officers-began-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद को नोटिस, पुलिस अफसरों की जांच शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद को नोटिस, पुलिस अफसरों की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ से सपा प्रत्याशी ने शुक्रवार को करीब एक दर्जन साथियों के साथ उप संचालक चकबंदी न्यायालय कक्ष संख्या 25 में नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अफसरों ने उनके साथ आए लोगों को रोकने की कोशिश नहीं की। मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन ने वीडियोग्राफी के सारे रिकार्ड खंगाले। छिबरामऊ प्रत्याशी अरविंद सिंह यादव को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस व तिर्वा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह व एसओ विशुनगढ़ के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल का प्रत्याशी नामांकन के दौरान अपने साथ पांच समर्थकों के साथ कक्ष में जा सकता है, लेकिन वह करीब एक दर्जन लोगों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। छिबरामऊ विधानसभा के रिटर्निंग आफीसर उदयवीर सिंह का कहना है कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में छिबरामऊ प्रत्याशी को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग के अफसरों से भी जवाब मांगा गया है। कहा कि जवाब संतोष जनक न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के साथ होने के अंदेशे में यह लोग कक्ष में दाखिल हो गए थे। इसके बावजूद वीडियोग्राफी के फुटेज देखे जा रहे हैं। यह फुटेज चुनाव आयोग भी भेजे जाएंगे। ड्यूटी में तैनात अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इंसपेक्टर तिर्वा आमोद कुमार व एसओ विशुनगढ़ सुरेश कुमार के खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है। चुनाव से पहले दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही करने वाले पुलिस अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन