{"_id":"64821dd3e715b4e44102e027","slug":"arif-got-pms-appreciation-in-exam-discussion-kannauj-news-c-12-1-276521-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: परीक्षा चर्चा में आरिफ को मिली पीएम की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: परीक्षा चर्चा में आरिफ को मिली पीएम की सराहना
Thu, 08 Jun 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा चर्चा में शामिल हुए सौरिख के भगवतंपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ को प्रधानमंत्री कार्यालय से बधाई पत्र भेजा गया है। इसमें पीएम ने वर्तमान समय की युवा पीढ़ी की ऊर्जा, आत्मविश्वास और क्षमताओं पर गर्व व्यक्त करते हुए मोहम्मद आरिफ को प्रत्येक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया गया है।
प्रधानमंत्री ने 20 अप्रैल 2023 को देश के छात्र-छात्राओं से परीक्षा की चर्चा की थी। इसमें मोहम्मद आरिफ ने प्रधानमंत्री से परीक्षा में अधिक अंक कैसे लाएं व सफलता का मंत्र क्या है, प्रश्न पूछा था। इस पर पीएम ने प्रश्न पत्र में जो सबसे अच्छे से आता हो, उसे हल करें। साथ ही शांत मन से निर्भीक होकर परीक्षा के सभी प्रश्नों का हल करें। साथ ही आरिफ के दूसरे प्रश्न हमें अधिक भाषाएं सीखने के लिए क्या करना चाहिए और यह क्यों जरूरी है, पर पीएम का कहना था कि नई भाषाएं सीखने हमारे लिए न केवल नए शब्दों और वाक्यों को सीखने और जानने का द्वार खोलता है, बल्कि प्राचीन विरासत, इतिहास, संस्कृति और इनसे जुड़ी सदियों पुरानी सभ्यताओं के बारे में भी जानने का द्वार खोलता है। दुनिया की सबसे पुरातन भाषा जिस देश के पास हो उस देश को गर्व होना चाहिए। पीएम ने कहा कि उन्होंने जान बूझकर कुछ तमिल भाषा से जुड़ी बातें बताईं क्योंकि मैं दुनियां को यह दिखलाना चाहता था कि दुनिया की सबसे पुरानी भाषा हमारे पास है। प्रधानमंत्री का बधाई पत्र मिलने के बाद मोहम्मद आरिफ व उसके परिजन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।