फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Are fault goes off half the city's power

फाल्ट होते गुल हो जाती आधे शहर की बिजली

Mon, 14 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 14 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Are fault goes off half the city's power

33/11 केवीए पुराने सब स्टेशन में तीन माह पहले खराब

विज्ञापन
हुई वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) मशीन की रिले अब तक नहीं बदली गई है। इस कारण छोटा फाल्ट होने पर आधे शहर की बिजली गुल हो जाती है। शहर में विद्युत आपूर्ति तीन फीडरों से की जाती है।

फीडर नंबर एक और दो की 11 केवीए की इनकमिंग केबिल एक है, जबकि फीडर नंबर तीन की इनकमिंग केबिल अलग है। फीडर नंबर दो की वीसीबी पर लगी रिले तीन माह पहले खराब हो गई थी। इसे अब तक नहीं बदला गया है। इस कारण फीडर नंबर दो या एक इनमें से किसी में भी फाल्ट होने पर दोनों फीडरों की आपूर्ति ठप हो जाती है और आधे शहर में अंधेरा हो जाता है।

कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात एसएसओ रमेश चंद्र ने बताया कि फाल्ट होने पर दोनों फीडर एक साथ बंद हो जाते है और यह पता नहीं चल पाता है कि फाल्ट कौन से फीडर में आया है। लाइनमैन अतीक अहमद गुड्डू ने बताया कि फाल्ट तलाशने को फीडर नंबर एक और दो पर टीमें भेजनी पड़ती है। जिससे फाल्ट तलाशने में समय खराब होता है और लोगों को काफी देर में बिजली मिल पाती है।

यदि रिले काम करने लगें तो केवल फाल्ट वाली फीडर ही ट्रिप हो। इस बाबत एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव का कहना है कि रिले की तलाश कई जगह की गई, पर नहीं मिली। अब इसके लिए कंपनी से संपर्क किया जा रहा है। उधर, पंचायत चुनाव संपन्न होते ही सोमवार से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में तीन घंटे की बिजली कटौती फिर से शुरू हो गई है। एसडीओ एसके सरल ने बताया कि पनकी कंट्रोलर के निर्देशानुसार प्रतिदिन दोपहर एक बजे से चार बजे तक बिजली कटौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed