फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ardhanagn hokar kiya pradarshan, jhadap ke baad giraphtaariyaan

अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, झड़प के बाद गिरफ्तारियां

Mon, 14 Dec 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
ardhanagn hokar kiya pradarshan, jhadap ke baad giraphtaariyaan
कार्यालय में प्रदर्शन करते सपा नेता। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। किसानों के समर्थन में सपा ने सोमवार को जिलेभर में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय और तिर्वा में सपा नेताओं ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अन्य जगह सड़क पर उतरे सपा नेताओं की पुलिस और अधिकारियों से झड़प हुई। गिरफ्तारियां भी हुईं।
विज्ञापन

सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किसानों के समर्थन में पार्टी अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन की योजना बनाई थी। इसकी भनक पर रात को आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल जिले में आ गए। इसके बाद सपा नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनके घरों के दरवाजे खटखटाए। सुबह डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा, एडीएम गजेंद्र सिंह, एएसपी विनोद कुमार सुरक्षा-व्यवस्था की चौकसी देखने निकले। सीओ शिव प्रताप सिंह और कोतवाल विकास राय ने सदर विधायक अनिल दोहरे को आवास के पास से करीब 50 समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय जाते समय गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सदर विधायक की सीओ से धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में सपाइयों ने अर्धनग्न होकर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट को छावनी बनाकर यहां पहुंचने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस का पहरा लगा दिया गया था। किसी भी व्यक्ति को कलक्ट्रेट में घुसने नहीं दिया गया। जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। गिरफ्तार हुए सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक कलियान सिंह, राकेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, नीलू यादव, संजय दुबे, अमित मिश्रा, भोले कुरैशी, अवनीश यादव, राजेश पाल को शाम को छोड़ दिया गया। सुमनलता, अल्पना कठेरिया, अंगूरी दहाड़िया, कुसुम आदि भी प्रदर्शन में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यालय में ताला लगाने पर भड़के नेता
कन्नौज। सपा नेता कार्यालय में प्रदर्शन की योजना बना रहे थे। इस दौरान एसडीएम सदर गौरव शुक्ला और सीओ शिव प्रताप सिंह ने कार्यालय में ताला लगवा दिया। इससे सपा नेता भड़क गए। यह नारेबाजी करते हुए गाली-गलौज करने लगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मामले को शांत कराया।
किसान नेताओं को रास्ते में रोका, सौंपा ज्ञापन
गुरसहायगंज। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान, दानिश खान, अब्दुल मतीन, अकील फारुकी, नूर खां, सत्यम प्रजापति, सुरेश सिंह यादव को पैदल कलक्ट्रेट आते समय रोक लिया गया। एसडीएम छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्ता, कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने इन्हें शांत कराया। नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। पुलिस ने पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, सयुस के पूर्व जिला अध्यक्ष अरशद जमाल सिद्दीकी को सुबह से उनके घरों में नजरबंद कर दिया। सपा नेता मुकीम खां और तालिब खां को हिरासत में ले लिया गया।

भाकियू ने सौंपा ज्ञापन, सपाइयों ने किया हंगामा
छिबरामऊ। सुबह होते ही भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी पूर्व विधायक अरविद सिंह यादव के आवास पर पहुंच गए। यहां पूर्व विधायक और समर्थकों ने कन्नौज जाने की जिद की। यहां नोकझोंक और हंगामा हुआ। इस दौरान रामप्रकाश शाक्य, अकरम जमील, शरद भुर्जी, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. जैनेंद्र सिंह, शिवकुमार यादव उर्फ घुर्रम, नवाजिश अंसारी, प्रधान विनोद यादव, प्रमोद यादव, सपा नेता नरेश वर्मा, प्रधान पुष्पेंद्र सिंह, तीर्थराज शाक्य, मोनू चौहान, रॉबिन सिंह, अंकुर सिंह यादव, बंटू सिंह, पूर्व सभासद जितेंद्र सिंह, अतर सिंह वर्मा सहित कई सपाई मौजूद रहे। इसके अलावा सभासद रानू कुरैशी, सभासद नरेंद्र शर्मा, सभासद अक्कू भदौरिया, दिनेश शाक्य, जयप्रकाश, मोहम्मद वारिस, आफाक खां को हिरासत में ले लिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह यादव को कन्नौज जाते रास्ते में रोका गया। पूर्व राज्यसभा सांसद रामबख्श सिंह वर्मा, भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला को नजरबंद कर दिया गया। वहीं भाकियू (भानू) जिलाध्यक्ष गंगाचरन यादव ने कई सभासदों के साथ नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed