फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Anuj left the rebellion, Rajeev asked for time

Kannauj News: अनुज ने छोड़ी बगावत, राजीव ने मांगी मोहलत

Tue, 25 Apr 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 25 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Anuj left the rebellion, Rajeev asked for time
छिबरामऊ। निकाय चुनाव अध्यक्ष पद के लिए टिकट न मिलने से नाराज प्रत्याशियों की ओर से निर्दलीय ही ताल ठोकने के बाद अब उन्हें मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपा हाईकमान कोताही बरतने को तैयार नहीं है। जनप्रतिनिधियों को मनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को रूठे प्रत्याशियों के साथ बैठक की। भाजपा टिकट के दावेदार अनुज गुप्ता ने मान-मनौव्वल के बाद चुनाव मैदान छोड़ने की बात कही, जबकि निर्वतमान चेयरमैन राजीव दुबे ने समर्थकों संग चर्चा की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से निवर्तमान चेयरमैन राजीव दुबे, अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी व मनोज दुबे ने टिकट के लिए आवेदन किया था। पार्टी हाईकमान ने मनोज दुबे के नाम पर मोहर लगाई। इसके बावजूद राजीव दुबे व अनुज दुबे ने निर्दलीय ताल ठोक दी। मंगलवार को सांसद सुब्रत पाठक, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, विधायक अर्चना पांडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने अनुज गुप्ता के चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर बैठक की। कई घंटे वार्ता के बाद अनुज गुप्ता को निकाय चुनाव सह संयोजक घोषित किया। साथ ही संगठन में जिला उपाध्यक्ष पद देने का आश्वासन दिया। विधायक अर्चना पांडेय ने आगामी चुनाव में सामान्य सीट होने पर चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों का काफिला निवर्तमान चेयरमैन राजीव दुबे के मोहल्ला बजरिया स्थित आवास पर पहुंचा। यहां पर राजीव दुबे ने समर्थकों से वार्ता के बाद ही निर्णय लेने की बात कहते हुए बुधवार तक का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed