फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   antim din aaj, sheetagrhon mein abhee 45 hajaar meetrik tan aaloo

अंतिम दिन आज, शीतगृहों में अभी 45 हजार मीट्रिक टन आलू

Sat, 31 Oct 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
antim din aaj, sheetagrhon mein abhee 45 hajaar meetrik tan aaloo
कोल्ड स्टोरेज में निकासी के बाद आलू देखते किसान। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आलू के दाम कम करने के लिए शासन ने 31 अक्तूबर तक प्रदेश के सभी कोल्ड स्टोरेज में भंडारित आलू को निकाल कर ताला बंद करने का आदेश दिया है। जिले के 135 कोल्ड स्टोरेज में अभी भी करीब 45 हजार मीट्रिक टन आलू डंप है। ऐसे में एक दिन में सभी कोल्ड स्टोरेज से निकासी संभव नहीं लग रही है।
विज्ञापन

जिले में आलू की तगड़ी पैदावार होती है। हर साल करीब 1.20 लाख किसान 48 हजार 500 सौ हेक्टेयर में आलू की फसल करते हैं। पिछले साल जिले में 12 लाख मीट्रिक टन आलू की पैदावार हुई थी। नौ लाख 37 हजार 437 सौ मीट्रिक टन आलू कोल्ड स्टोरेज में भंडारित किया गया था। मौजूदा समय फुटकर में 40 से 45 रुपये प्रति किलो आलू बिक रहा है। आसमान पहुंचे आलू के दामों को कम करने के लिए शासन ने इस बार एक माह पहले 31 अक्तूबर तक निकासी कर चैंबरों में ताला लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे कि प्रदेश में आलू की जमाखोरी न हो सके।
विज्ञापन

जिले के 135 कोल्ड स्टोरेज में अभी भी करीब 45 हजार मीट्रिक टन आलू डंप है। कोल्ड मालिक और किसानों के लिए आलू निकासी में शनिवार का दिन बचा है। जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी का कहना है कि जिले में अभी पांच-छह फीसदी आलू कोल्ड स्टोरों में डंप है। सभी कोल्ड मालिकों को शासन की मंशा बताकर निकासी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को नोटिस भेजने का है प्रावधान
अगर कोई किसान कोल्ड से आलू निकासी करने नहीं पहुंच रहा तो कोल्ड मालिक की ओर से नोटिस भेजने का प्रावधान है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसानों को नोटिस भेजकर सात दिन के अंदर आलू निकासी करने के लिए बुलाया जाएगा। निकासी न करने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर आलू की नीलामी कर किसान के घर रुपये भेज दिए जाएंगे।

कुछ दिन तक मोहलत मिलने की उम्मीद
कोल्ड स्टोर मालिक पुनीत दुबे का कहना है कि किसान से नवंबर तक अनुबंध है। ऐसे में अक्तूबर में ही कोल्ड खाली करा लेने की बात गलत है। कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों ने शासन से बात की है। हर साल 30 नवंबर आलू निकासी की अंतिम तारीख रहती थी। कोल्ड मालिकों और किसानों का आलू रखने का अनुबंध भी 30 नवंबर तक होता है। इस बार एक माह पहलेे आलू निकासी के फरमान से किसान से लेकर कोल्ड मालिक परेशान हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह से मुलाकात कर आलू निकासी की तिथि बढ़ाने की मांग की गई है। उम्मीद है कि कुछ दिन की मोहलत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed