फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Anti corruption team investigator collected documents

Kannauj News: एंटी करप्शन टीम के विवेचक ने जुटाए दस्तावेज

Sat, 23 Mar 2024 01:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 23 Mar 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
Anti corruption team investigator collected documents
कन्नौज। पिछले महीने 29 फरवरी को बीएसए कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की ओर से की गई कार्रवाई के बाद अब उसकी जांच चल रही है। इस प्रकरण की जांच कर रहे विवेचक ने शुक्रवार को कानपुर से आकर बीएसए कार्यालय से जरूरी दस्तावेज जुटाए।
विज्ञापन


एंटी करप्शन की टीम ने 29 फरवरी को बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू विमल पांडेय को एक शिक्षक से एरियर निकलवाने के बदले 10 हजार की रिश्वत के आरोप में पकड़ा था। एंटी करप्शन टीम के मुताबिक गुगरापुर ब्लॉक के गौरी बांगर प्राइमरी स्कूल में तैनात रहे शिक्षक अनुराग सिंह का चार महीने का वेतन बकाया है। उसे निकलवाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन जारी नहीं किया गया था। आरोप है कि बाबू ने उससे 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। उसे 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया गया था। एंटी करप्शन टीम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के तहत कानपुर के ही इंस्पेक्टर चतुर सिंह इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। शुक्रवार को वह बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता शिक्षक की ओर से अपने एरियर के लिए की गई शिकायत और उसके बाद विभाग की ओर से की गई कार्रवाई से जुड़े पत्राचार की कॉपियां इकट्ठा कीं। उन्होंने बताया कि वह इस पहलू की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


पांच शिक्षक हो चुके निलंबित
एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के दौरान साथ में शामिल रहे अलग-अलग जिलों के पांच शिक्षक अब तक विभाग की ओर से निलंबित किए जा चुके हैं। कन्नौज प्रकरण में चार शिक्षक और अगले दिन औरैया प्रकरण में एक शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। यहां के बाबू को पकड़वाने के दौरान बीएसए कार्यालय में मौजूद रहे शिकायतकर्ता शिक्षक अनुराग सिंह के अलावा उसके साथ रहे उन्नाव के प्रवीन पाल, औरेया के पंकज कुमार और आगरा के यदुवेंद्र कुमार को निलंबित किया जा चुका है। औरेया के बीईओ को फंसाने के आरोप में सदर ब्लॉक के टिड़ियापुर प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक अनुराग सिंह भदौरिया को भी निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed