फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Answer sought on slow progress of Kisan Identity Card

Kannauj News: किसान पहचान पत्र की धीमी प्रगति पर मांगा जवाब

Fri, 13 Feb 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Answer sought on slow progress of Kisan Identity Card
कन्नौज। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ किसानों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) को अनिवार्य किया जा रहा है। इस दिशा में प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी स्तर पर प्रतिदिन हो रही है। इसके चलते कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। इसी क्रम में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं है, जिससे जिले की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने डीपीआरओ को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। यह उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है। सीडीओ ने डीपीआरओ को तय समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति को लेकर डीएम गंभीर हैं और प्रतिदिन इसकी समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस समीक्षा के दौरान जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है, उन पर कार्रवाई भी की जा रही है। किसान पहचान पत्र का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो। इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने स्पष्ट किया है कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य केवल पंचायती राज विभाग का नहीं है, बल्कि इसमें कृषि विभाग का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। दोनों विभागों के अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा ताकि किसानों का डेटा समय पर और सही ढंग से दर्ज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed