{"_id":"683b5187d2781d198402cb45","slug":"another-truck-collided-with-a-truck-cleaner-died-and-driver-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1007-131374-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, क्लीनर की मौत और चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, क्लीनर की मौत और चालक घायल
Sun, 01 Jun 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा टीम ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के चिढ़ावा गांव निवासी ट्रक चालक शहजाद (26) बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सीत नगला गांव निवासी क्लीनर अरमान (18) के साथ आगरा से लखनऊ जा रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र के किमी संख्या 153 पर शुक्रवार रात एक बजे तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गया।
हादसा इतना जबरदस्त था कि क्लीनर अरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा टीम के सुरक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने पुलिस को सूचना देकर दोनों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल काॅलेज भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।