फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aniyantrit hokar baik phisalee, do yuvakon kee maut, ek ghaayal

अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, दो युवकों की मौत, एक घायल

Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
aniyantrit hokar baik phisalee, do yuvakon kee maut, ek ghaayal
मृतक अभिषेक की मां। - फोटो : KANNAUJ
ठठिया (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से सुर्सी-ठठिया मार्ग पर पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। तीसरा घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। हादसे के वक्त बाइक पर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

शहर में कांशीराम कालोनी निवासी सर्वेश का बेटा अभिषेक (22) अपने दोस्त विशाल (20) और सुदीप (20) के साथ बाइक से मकनपुर अरौल गया था। गुरुवार रात करीब 11 बजे एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से सुर्सी-ठठिया मार्ग होते हुए तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुर्सी मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे सुदीप वहीं गिर गया। अभिषेक व विशाल करीब 10 मीटर दूर जाकर गिरे। विशाल नाले में गिर गया। हादसे में अभिषेक और विशाल की मौके पर मौत हो गई। सुदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इधर से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की जानकारी ठठिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा। यहां अभिषेक और विशाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के पास से मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त बाइक पर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर पहुंचती एंबुलेंस तो बच सकती थी जान
ठठिया। घायल सुदीप ने बताया कि हादसे के बाद वह बेहोश हो गया था। उसने होश जाते वक्त अभिषेक और विशाल को तड़पते देखा था। सुदीप के मुताबिक अगर हादसे के बाद सही समय पर एंबुलेंस आ जाती और उसके दोस्तों को इलाज मिल जाता तो शायद दोनों की जान बच जाती।

रफ्तार बनी हादसे की वजह
ठठिया। तेज रफ्तार बाइक चलाना हादसे की मुख्य वजह बनी। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सुदीप के मुताबिक बाइक अभिषेक चला रहा था। गति ज्यादा होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed