फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Angry supporter dug the road for not voting

वोट न देने से नाराज समर्थक ने खुदवा दी सड़क

Fri, 02 Jul 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Angry supporter dug the road for not voting
सौरिख(कन्नौज)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट न देने पर पूर्व प्रधान के समर्थक ने पुलिस की मौजूदगी में अपने कार्यकाल में बनवाई गई सीसी सड़क को ट्रैक्टर से खुदवा दिया। गांव के किसी युवक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना इलाके की ग्रामसभा सकरावा में पूर्व प्रधान श्रीराम उर्फ बंटू शाक्य ने अपने कार्यकाल में सरकारी धनराशि से गलियों में सोलर लाइटें लगवाई थीं। साथ ही वीरपाल के मकान से सुभाष के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कराया था। अप्रैल माह में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बंटू शाक्य की पत्नी गिरजा देवी ने जीत हासिल की। गांव के वीरपाल शाक्य, रामबाबू शाक्य, राजेश शाक्य, मुन्नू शाक्य, बलराम, वीरेंद्र, सुरेंद्र आदि का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद वोट न देने पर बंटू शाक्य कुछ लोगों से खुन्नस मानने लगे। शुक्रवार को गांव के प्रधान समर्थक ने अपने ट्रैक्टर से सीसी सड़क को उखाड़ना शुरू कर दिया। गांव के लोगों के विरोध पर प्रधान पति की शह पर पुलिस की मौजूदगी में सड़क को खुदवा दिया। पुलिस ने गांव के लोगों को मौके पर फटकने नहीं दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ गांव के किसी युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी पर एसडीएम देवेश गुप्ता, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार व सीओ शिवकुमार थापा मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल गौरव राजपूत ने गांव के अमरीश के खिलाफ सार्वजनिक सड़क को खोदने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। चर्चा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधान श्रीराम उर्फ बंटू ने गलियों में लगी सोलर लाइटें खुलवा ली थीं। तब भी वीडियो वायरल हुआ था। प्रशासन ने इस घटना को तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी आराजी में बनी थी सड़क
लेखपाल गौरव राजपूत ने बताया कि सड़क वाली आराजी रमेश चंद्र के नाम दर्ज है। सड़क निर्माण के दौरान रमेश चंद्र ने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की थी। सार्वजनिक सड़क बनने के बाद उसे नहीं तोड़ा जा सकता। जांच के बाद आरोपी अमरीश कुमार के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed