फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Angry Muslims burned an effigy

खफा मुस्लिमों ने फूंका पुतला

Sat, 12 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 12 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Angry Muslims burned an effigy

पैगंबरे इस्लाम के प्रति टिप्पणी से भड़के मुसलमान

विज्ञापन
सदरजहां के मैदान में एकत्र हुए और फिर शहर में जुलूस निकालने की तैयारी करने लगे। इसे रुकवाने को पुलिस का पसीना छूट गया। दो घंटे की कवायद के बाद जुलूस निकालने का कार्यक्रम रद हुआ और फिर यहीं पर एसडीएम को ज्ञापन देकर हिंदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी का पुतला आग के हवाले कर दिया गया।

शुक्रवार को नमाजे मगरिब मुस्लिम समुदाय के लोग भारी तादात में सदरजहां के मैदान में एकत्र हुए। तमाम युवक हिंदू महासभा अध्यक्ष के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लहराते हुए फांसी पर चढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान युवकों का हुजूम शहर में जुलूस निकालने पर आमादा हो गया।

कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने पंचायत चुनाव के चलते धारा 144 लगे होने का हवाला देते हुए जुलूस नहीं निकालने को कहा। इस पर युवकों से काफी देर तक तीखी बहस हुई। आखिरकार पूरे शहर की बजाय मोहल्ला सैयदबाड़ा की मस्जिद तक जुलूस ले जाने की मांग होने लगी।

युवा मुस्लिम नेता मो. कामरान ने बमुश्किल सभी को समझा कर शांत किया और फिर सदरजहां के मैदान में ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित को दे दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि आरएसएस के कुछ गैर जिम्मेदार व्यक्तियों एवं हिंदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने पैगंबरे इस्लाम के प्रति निहायत अभद्र टिप्पणी की है, जिसकी भर्त्सना करते हैं और हुकूमते हिंद से मुतालिबा करते हैं कि देशद्रोह का मुकदमा चलाकर मृत्युदंड दिया जाए।

इस दौरान कारी शमसुल कमर, उमर फारूक बंटी, मो. राशिद, मो. अजमल, शाहिद रजा, डॉ. नसीम, हाफिज आरिफ, मौलाना जियाउल हक, फहीम खां, मुफ्ती इफ्तिखार, मो. इमरान आदि मौजूद थे। उधर, जुलूस निकालने की भनक पहले से ही प्रशासन को लग गई थी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया था। पुलिस विभाग ने नगर के कई मुस्लिम नेताओं को नोटिस भी जारी किए थे। जिसमें जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed