फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Angered by his father's scolding, the young man committed suicide by hanging himself.

Kannauj News: पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने फंदा दी जान

Sun, 29 Sep 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Angered by his father's scolding, the young man committed suicide by hanging himself.
नजरापुर-कन्नौज। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने शुक्रवार की रात कमरे में लगे पंखे के हुक में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन



तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नजरापुर निवासी निशांत (21 वर्ष) कोल्हू, आटा चक्की चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। शुक्रवार की रात नशे में धुत होकर वह घर पहुंचा। यह बात पिता को नागवार गुजरी। पिता ने उसे फटकार लगाते हुए आदत में सुधार करने को कहा। पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने कमरे में जाकर पंखे के हुक में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब वह घर की छत से नीचे नहीं या , तो परिजन सुबह झाड़ू लगाने के लिए गए। गेट खटखटाया अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो परिजनों ने कमरे में लगी खिड़की से झांक कर देखा तो युवक का शव लटकता मिला। परिजनों ने दरवाजे को तोड़कर शव को उतारा। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को परिजनों को सौंप दिया। सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है, इसलिए पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed