फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   andarapaas banavaane ke lie graameenon ne kiya pradarshan

अंडरपास बनवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
andarapaas banavaane ke lie graameenon ne kiya pradarshan
जलालाबाद (कन्नौज)। निर्माणाधीन बाईपास पर तिलपई गांव के सामने अंडरपास न बनने से नाराज लोगों ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। इससे काम में लगी मशीनों को खड़ा रहना पड़ा। प्रोजेक्ट मैनेजर के आश्वासन पर लगभग दो घंटे बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया। प्रदर्शन करने वालों ने कार्य शुरू कराने के लिए पांच दिन का वक्त दिया है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत, भाजपा नेता शिवकांत यादव, तिलपई के पूर्व प्रधान रामपाल जाटव, पूर्व प्रधान सुमन देवी, तेरारागी के पूर्व प्रधान हरवीर सिंह तोमर, ओम सिंह कुशवाहा, आकाश कटियार एडवोकेट ने प्रदर्शन किया। प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश उपाध्याय को बताया कि तिलपई रोड से मुसरी, तेरारागी, देवीपुरवा गांव जुड़े हैं। तिलपई मार्ग पर गुगरापुर का मिनी बाईपास है। यहां से सैकड़ों की संख्या में हर रोज वाहन निकलते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक, कृषि विज्ञान केंद्र, इंटर कालेज, राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए भी इसी मार्ग से गुजरना होता है। इससे अंडरपास जरू री है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि आप सभी की बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। वहीं प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही जेल चौकी प्रभारी प्रताप सिंह सहित जसोदा चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। गांव के जयसिंह यादव, विमल कुमार, विपुल, अमन, अखिलेश आदि ने कहा कि पांच दिन के अंदर अंडरपास का काम शुरू नहीं हुआ तो सभी अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

यहां भी हो रही अंडरपास की मांग
छिबरामऊ(कन्नौज)। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण में सिकंदरपुर के रामलीला मैदान का मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। ऐसे में यहां भी अंडरपास की मांग हो रही। शनिवार को इसके लिए सिकंदरपुर की चेयरमैन उर्वशी दुबे, भाजपा नेता सिंटू दुबे व सभासदों ने सांसद सुब्रत पाठक को ज्ञापन सौंपा था। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सिंटू दुबे के मुताबिक हाईवे बनने के बाद रामलीला मैदान तक पहुंचने का रास्ता बंद हो जाएगा। खेतों पर जाने में भी परेशानी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed