{"_id":"5f9077d98ebc3e9bbc06643a","slug":"and-newly-appointed-teachers-are-breaking-the-kovid-rules-kannauj-news-knp5897522184","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और नवनियुक्त शिक्षक तोड़ रहे कोविड नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और नवनियुक्त शिक्षक तोड़ रहे कोविड नियम
विज्ञापन
फोटो-18 सदर बीआरसी में नवनियुक्त शिक्षक को एक कमरे में पास-पास बिठाया गया।
----
...और नवनियुक्त शिक्षक तोड़ रहे कोविड नियम
नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूलों में आवंटन होने तक रोजाना बुलाया जा रहा बीआरसी
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। शासन से अभी हाल में 31,277 सहायक अध्यापकों की भर्ती में जिले में भी 320 शिक्षकों की काउंसिलिंग हुई थी। इसमें 305 नवनियुक्त शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी दे दिया गया लेकिन अभी तक उनकी स्कूलों में तैनाती नहीं हो सकी है। इसकी वजह से उन्हें रोज बीआरसी में बुलाया जा रहा है। यहां हस्ताक्षर करने समेत अन्य विद्यालयों की गतिविधियों के बारे में बताया जा रहा है। वहीं, अफसरों के ध्यान न देने से इसमें कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।
बुधवार को सदर ब्लाक संसाधन केंद्र पर नियुक्त पत्र पाए 305 सहायक अध्यापकों को बुलाया गया था। नवनियुक्त शिक्षकों की संख्या अधिक होने से एक कमरे में महिला शिक्षक जबकि दूसरे बरामदे में पुरुष शिक्षकों को एक साथ बिठा दिया गया। महिला शिक्षक तब भी दूर-दूर बैठी थी जबकि पुरुष शिक्षक दो गज की दूरी भूल गए। नवनियुक्त शिक्षकों की उपस्थिति लेने वाले कर्मी व अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
-----------
इनसेट-
गाइडलाइन जारी, जिला स्तर से होंगे स्कूल आवंटन
अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने महानिदेशक बेसिक शिक्षा समेत डीएम व बीएसए को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि 26 से 28 अक्तूबर को नवनियुक्त शिक्षकों की काउंसलिंग की जाएगी। 29 से 30 अक्तूबर तक सभी शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव का निर्देश है कि स्कूल आवंटन में डीएम वरिष्ठ अधिकारी को नामित करेंगे। उसकी निगरानी में शिक्षकों को स्कूल आवंटन होंगे। इसमें पूरी पादर्शिता रखी जाएगी।
विज्ञापन
---------