फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   And burnt the effigy of bangles garlands

चूड़ियों की माला पहनाई और फूंक दिया पुतला

Thu, 18 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 18 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
And burnt the effigy of bangles garlands

नगर के पश्चिमी बाईपास पर जीटी रोड हाईवे पर भाजयुमो

विज्ञापन
के पदाधिकारियों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पुतले को चूड़ियों की माला पहनाकर आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने देशद्रोहियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

पश्चिमी बाईपास पर भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष प्रबल मिश्रा की अगुवाई में भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रबल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आतंकवादियों का साथ देती आई है। जेएनयू कांड में भी एक बार फिर कांग्रेस ने यह बात जगजाहिर कर दी। जिस प्रकार जेएनयू में देश के खिलाफ नारेबाजी हुई है, उससे देश की जनता हताश है।

कहा कि देशद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को फांसी देना चाहिए। गौ रक्षा दल के पुनीत दुबे ने कहा कि जेएनयू राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का अड्डा बन गया है। अश्वनी दीक्षित ने राहुल गांधी और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ऋषभ मिश्रा ने कहा कि जेएनयू छात्रों ने राष्ट्रद्रोह का प्रदर्शन किया है। वह आतंकवाद से भी ज्यादा घातक है। भाजयुमो नगर अध्यक्ष जय गोयल ने कहा कि यदि देश की खिलाफत करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम प्रभारी आकाश गुप्ता ने राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की।

इस मौके पर आलोक दुबे एडवोकेट, प्रखर दुबे, आरएन वर्मा, विशाल गुप्ता, सौरभ ठाकुर, शोभित शर्मा, अनुज शाक्य, गौरव दुबे, दीपक पाठक, छोटे शाक्य, रमन शुक्ला, दीपांशु पाठक, संदीप शर्मा, सचिन पांडेय, अजय तिवारी, अक्षय दुबे, सानू तिवारी, देवू दुबे, अभिषेक तिवारी, आशीष दुबे, गोपाल दुबे, शिवम गुप्ता, वैभव मिश्रा आदि मौजूद थे।

भाजयुमो पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के पुतले को चूड़ियों की माला पहनाकर जीटी रोड हाईवे पर नारेबाजी करते हुए आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed