{"_id":"60bfae6d8ebc3ec5ac025c83","slug":"analok-hote-hee-chadhe-tamaatar-ke-bhaav-lokadaun-mein-pachaas-vaalee-kairet-ab-150-rupaye-mein-bik-rahee-kannauj-news-knp6330057169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक होते ही चढ़े टमाटर के भाव, लॉकडाउन में पचास वाली कैरेट अब 150 रुपये में बिक रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक होते ही चढ़े टमाटर के भाव, लॉकडाउन में पचास वाली कैरेट अब 150 रुपये में बिक रही
विज्ञापन
जलालपुर पनवारा(कन्नौज)। इलाके के जगतपुर व मोतीपुरवा गांवों के टमाटर किसानों को बाजार खुलने से राहत मिली है। बाजार अनलॉक होते ही टमाटर का भाव तीन गुना हो गया है। लॉकडाउन में पचास रुपये वाली कैरेट अब डेढ़ सौ रुपये में निकलने लगी है।
लॉकडाउन में टमाटर की कैरेट(28 किलो) 50 रुपये में बिक रही थी। इससे लागत न निकलने से किसान परेशान थे। कई किसानों ने पके टमाटर कूड़े में फेंक दिए थे। वहीं अनलॉक होते ही भाव चढ़ने लगे हैं। मंगलवार को एक कैरेट डेढ़ सौ रुपये में बिकी। किसानों को भाव और चढ़ने की उम्मीद है। इनका कहना है कि बदले हालात में घाटा कम होगा।
जगतपुर गांव के किसान लालाराम ने बताया कि टमाटर दूसरे प्रदेशों में जाता रहा तो बिक्री में तेजी आएगी। भाव भी बढ़ेंगे। विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के शुरू होने से भी खपत बढ़ी है।
विज्ञापन
एक बीघा में ये आती है लागत
किसानों के मुताबिक एक बीघा टमाटर की फसल में करीब छह हजार रुपये लागत आती है। इसमें 550 रुपये का बीज, 1200 का पानी, 600 की जुताई, 400 की पौध लगाने की मजदूरी, 400 की खाद, 600 की निराई, 2000 की कीटनाशक दवा और 300 का अन्य खर्च है। एक बीघा खेत में करीब सौ कैरट टमाटर होता है।